फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अमृतसर स्पेशल फेयर सुपरफास्ट समेत 25 ट्रेनें देरी से आईं

विज्ञापन
ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान हो रहे हैं। स्टेशन पर ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से आ रही हैं। यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में कीमती समय खराब करना पड़ रहा है। रविवार को अमृतसर स्पेशल फेयर सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत 25 ट्रेनें देरी से आईं। यात्री मोनिका और कुशल ने बताया उन्हें स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए करते हुए काफी समय हो चुका है। ट्रेन आने के पूर्व वह समय से स्टेशन पर पहुंच गए थे। स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि उनकी ट्रेन ढ़ाई घंटे की देरी से आ रही है, जिससे उनका कीमती समय तो खराब हो ही रहा है साथ में अपने गंतव्य पर भी देरी से पहुंचेगें। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि ठंड में यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन

ये ट्रेनें देरी से आईं

अमृतसर स्पेशल फेयर सुपरफास्ट स्पेशल साढ़े आठ घंटे, मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे और सचखंड एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। हीराकुंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, शान ए पंजाब एक्सप्रेस एक घंटा और जम्मूतवी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। नेताजी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस पौना घंटा और झेलम एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, जम्मू मेल एक घंटा और हिमाचल एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू ढाई घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1.20 घंटे और उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस 1.50 घंटे, बंद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधा घंटा और आम्रपाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस आधा घंटा और दिल्ली पानीपत एमईएमयू पौने दो घंटे की देरी से आई।
फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू आधे घंटे की देरी से आई। अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा पांच घंटे और कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती 2.20 घंटे की देरी से आई। कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन


रेल यातायात पर कोहरा का सीधा असर पड़ रहा है। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की गति नियंत्रित करनी पड़ती है, जिससे ट्रेनों की देरी बढ़ रही है। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


-राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें