फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: होली पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, सीट न मिलने से यात्री परेशान

Tue, 03 Mar 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ते हुए यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पानीपत। होली पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित सीट होने के बावजूद यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। भीड़ इतनी अधिक हो गई है कि जनरल कोच के यात्री अब स्लीपर और एसी कोच तक पहुंच रहे हैं जिससे आरक्षण कराने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने की चिंता ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सुबह से लेकर देर रात तक यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का दबाव सबसे अधिक है। जनरल कोच में जगह नहीं मिलने के कारण यात्री मजबूरी में आरक्षित डिब्बों में जा रहे हैं। यात्री सुभाष और राकेश ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले टिकट बुक कराए थे लेकिन भीड़ को देखते हुए ट्रेन में चढ़ने के बाद भी सीट तक पहुंचना मुश्किल होगा। यात्री सीमा देवी ने बताया कि त्योहार पर परिवार के साथ यात्रा करना मुश्किल है क्योंकि जितनी भी ट्रेनें आ रही हैं सभी के कोच में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है।

रेलवे ने स्टेशन पर टिकट जांच व्यवस्था को सख्त कर दिया है। यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ट्रेनों में अतिरिक्त टीटीई लगाए गए हैं। स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर भी टीटीई की संख्या बढ़ाई गई है ताकि बिना टिकट या गलत कोच में यात्रा करने वालों पर निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन



जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि त्योहार पर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है जिसके चलते विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगातार प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ते हुए यात्रियों की भीड़। संवाद- फोटो : Samvad

ट्रेन में चढ़ते हुए यात्रियों की भीड़। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें