फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाषा शिक्षण में एआई टूल्स का प्रशिक्षण संपन्न, 332 टीजीटी शिक्षकों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य गर्ल्स स्कूल में भाषा अध्यापकों (टीजीटी) के लिए आयोजित पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण का पहला चरण बुधवार को पूरा हो गया। सात बैच में 332 शिक्षकों को भाषा शिक्षण की आधुनिक विधियों, शिक्षण सामग्री, मूल्यांकन तकनीकों और कक्षा में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के गुर सिखाए गए।
समापन पर डीपीसी मनीष कुमार ने कहा कि आधुनिक तकनीकों से पढ़ाई अधिक प्रभावी होगी और परीक्षा परिणाम में सुधार आएगा। एपीसी कुलभूषण जैन ने भाषा को सभी विषयों की नींव बताया, जबकि जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह ने मिशन सफलता के साथ सुपर-40, मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों को चैटजीपीटी, जैमिनी व कैनवा जैसे एआई टूल्स से पाठ योजना, प्रश्न-पत्र, वर्कशीट, कहानी, कविता और पोस्टर बनाने का अभ्यास कराया गया, साथ ही जानकारी की सत्यता जांचने की सलाह दी गई। पॉक्सो अधिनियम-2012 के तहत बच्चों की पहचान गोपनीय रखने और अपराध की सूचना पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने के प्रावधान भी बताए गए।
विज्ञापन

कोऑर्डिनेटर शक्तिधर ने शिक्षकों की भागीदारी की सराहना की। मास्टर ट्रेनर राजकुमार व देवेंद्र ने प्रशिक्षण दिया और मैनेजमेंट टीम के राजबीर, दीपक, प्रवीण, रविंदर व वजीर ने व्यवस्थाएं संभालीं। पीजीटी भाषा शिक्षकों का दूसरा चरण 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें