अंबाला। रामबाग रोड स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए एनईपी कक्षा छठी के लिए करवाया गया। जिसका आयोजन डाइट मोहड़ा अंबाला प्राचार्य व डीईईओ सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से हुआ।
आईएफआईसी विंग प्रभारी वीएस डागर ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की समूची रूपरेखा को सभापटल पर रखा और प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। सामाजिक विज्ञान विषय में नीतू, चंदन सिंह व हरदेव सिंह और विज्ञान विषय के लिए अजय चौधरी, सोनू भाटिया व नीरज ढाका और गणित विषय के लिए राजेश कुमार, मनु अबरोल व पंकज शर्मा ने मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। डाइट वरिष्ठ व्याख्याता नरेंद्र ने प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर डाइट से व्याख्याता डॉ. धीरज वालिया, अजय कौशल, डॉ. धारा व डॉ. विवेक उपस्थित रहे।