फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में मिला लावारिस बैग, हड़कंप

Thu, 01 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पानीपत। अंबाला से पानीपत आने वाले वाली 64532 अंबाला-पानीपत पैसेंजर की आखिरी बोगी में लावारिस काला बैग मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन पानीपत स्टेशन पर रुकने के बाद एक वेंडर ने हिम्मत दिखाते हुए बैग को ऊपर की सीट से उतारा। खोलकर देखने पर बैग में उसमें सामान निकला। बैग को आरपीएफ को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


वीरवार सुबह अंबाला-पानीपत पेसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 40 मिनट की देरी से पानीपत स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन की लास्ट बॉगी में ऊपर की सीट पर एक काला लावारिस बैग रखा देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। बोगी में से सभी यात्री नीचे उतर गए। एक वेंडर बैग को सीट से उठाकर बोगी के बाहर ले आया। इस दौरान प्लेटफार्म पर काफी भीड़ जमा हो गई। बैग को खोलकर देखा तो उसे में कुछ कपड़े, एक डबल बेड की चादर और अन्य सामान मिला। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बैग को आरपीएफ थाने में सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


पैसेंजर ट्रेन में एक बैग मिला है। कोई जल्दबाजी में बैग भूल गया है। अभी तक बैग लेने के लिए कोई नहीं आया है। बैग में कुछ कपड़े और अन्य सामान है।
जीएस गौतम, प्रभारी आरपीएफ, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें