हरीनगर व सेक्टर 6-7 के पास शुक्रवार शाम को रेल दुर्घटना में एक नवयुवक की मौत हो गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचा दिया है। वहीं जीआरपी नौजवान लड़के की पूरी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
जीआरपी एसआई जसबीर सिंह ने बताया कि जीआरपी को शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मीमो मिला कि दिल्ली-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर डॉउन ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक जांच की तो पता चला कि युवक की उम्र करीब 25 साल है। उसके दाहिने हाथ में लोहे का कड़ा है। इसी हाथ पर हिंदी में अशोक लिखा हुआ है, और एक त्रिशुल का निशान भी बना हुआ है। मृतक ने पीले रंग की हुडी जैकेट पहनी है, जिस पर एडिडास लिखा है। मृतक की पैंट का रंग आसामानी है। उसने लाल रंग की चप्पल भी पहनी हुई थी। एसआई ने बताया कि मृतक की बॉडी को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया है, वहीं युवक के परिजनों की तलाश की जा रही है।