फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शादी के सीजन में यातायात व्यवस्था की उड़ रही धज्जियां

Sat, 29 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में शादी के सीजन आते ही यातायात व्यवस्था पर प्रभाव दिखाई दे रहा है। जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर शादी के सीजन में बैंक्वेट हॉल के बाहर गाड़ियों को सही तरीके से खड़ा न करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। साथ ही अन्य वाहन चालकों को घंटों जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सेक्टर-25 में बाईपास पर बड़ी संख्या में बैंक्वेट और पैलेस बनाए गए है। जहां शादी का सीजन शुरू होते ही जाम की स्थिति अपने आप बन जाती है। जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शादी में पहुंचने वाले मेहमान गाड़ियों को ठीक ढंग से खड़ी न कर इधर उधर लगाकर अंदर समारोह में चले जाते है। इसके बाद सड़क पर जगह न मिलने के कारण वाहन चालकों को सड़क से गुजरने में परेशानी होती है। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। शहर में बाईपास और असंध रोड पर शादी के सीजन में जाम की स्थिति देखने को मिलती है।
औद्योगिक नगरी में कार्यालयों से लौटते समय कर्मचारियों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। जिससे उनके कई घंटे जाम के कारण बर्बाद हो जाते है। समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर में शादी के सीजन में मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जिसके लिए पुलिस कर्मियों को मुख्य मार्गों पर तैनात किया गया है। जिससे आमजन को जाम से राहत मिल सके। साथ ही अव्यवस्था फैलाने वाले वाहन चालकों के चालान कर वाहनों को इंपाउंड करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुरेश सैनी डीएसपी यातायात प्रभारी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें