फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उखड़े पेड़ों के चलते आवगमन रहा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। शु्क्रवार रात को आई तेज आंधी व बारिश से समालखा डिवीजन की चार सब डिविजनों के खेतों, गांव व शहर में 170 बिजली के खंभें 6 ट्रांसफार्मर और बिजली की हाई वोल्टेज की तारे टूट कर गिर गई। वहीं हाईवे पर कॉलोनी में बिजली का टावर उखड़कर तारों सहित जमीन पर गिर गया। करीब 100 के करीब पेड़ उखड़ सड़क व बिजली की तारों पर गिर गए। जगह-जगह टूटे बिजली के खंबे व तारों के टूटने से बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन रात 10 बजे से क्षेत्र में बिजली गुल रही । रात भर बिजली न आने के कारण रात भर ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। वहीं समालखा का आधा हिस्सा रात भर अंधेरे में डूबा रहा। शनिवार देर शाम तक दर्जनों गांव की सप्लाई चालू नहीं हो सकी। उधर बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता ने समालखा बिजली निगम के एक्सईएन के साथ मौके का मुआयना करते हुए समस्या का समाधान करवाने के दिशा निर्देश दिए। कल रात आए आंधी तूफान में निगम को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन




निगम के अधिकारी व कर्मचारी नुकसान का आंकलन करने में जुटे हुए हैं। इस संदर्भ में समालखा बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता एमएस धीमान ने बताया कि तेज आंधी व तूफान के चलते चार सब डिविजनों के अंतर्गत गांव व शहर में 9 मीटर के 150 और 11 मीटर के 20 बिजली के पोल समेत 6 ट्रांसफार्मरों के अलावा बिजली की तारे टूट कर गिर गई है। बारी-बारी से सभी 33 केवी पावर हाउस की सप्लाई चालू की जा रही है। आज रात हलदाना व मनाना 33 केवी पावर हाउस के अंतर्गत गांव की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर भेजकर बिजली सप्लाई चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। पेड़ों को ट्रैक्टर से हटाया गया। दोपहर तक मनाना नरायणा समालखा से मनाना रोड बाधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें