फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम फ्लाइंग ने ओवरलोडेड वाहनाें के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीएम फ्लाइंग और आरटीए की टीम ने शनिवार को शहर की मुख्य सड़कों पर ओवरलोडेड वाहनों के चालान किए। इस दौरान संयुक्त जांच टीम ने कुल 20 ओवरलोडेड वाहनों की जांच पड़ताल कर इन पर 6.18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें से 15 वाहनों के पास पूरे दस्तावेज न होने की वजह से इनको इंपाउंड किया गया है। इस कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम से उप निरीक्षक राज सिंह व युद्धवीर सिंह, गुप्तचर इकाई पानीपत से सहायक उप निरीक्षक राजकुमार व आरटीए से मोटर वाहन अधिकारी राजेश मलिक मौजूद रहे। जांच टीम अधिकारियों ने कहा कि उनका ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें