फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉला से यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। ट्रैफिक पुलिस के पास हाइड्रा मशीन नहीं होने के कारण जीटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन घंटों खड़े रहते हैं। मंगलवार को भी ऐसा हुआ। झट्टीपुर गांव के पास सुबह 10 बजे नेशनल हाईवे की ग्रिल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्राॅला करीब 4 घंटे सड़क से नहीं हटाया जा सका। मुरथल से हाइड्रा मशीन आने पर ट्राॅला हटाया जा सका।
विज्ञापन

दिल्ली से पानीपत की तरफ जा रहे ट्राॅला पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका। यह ग्रिल तोड़कर सर्विस लेन की तरफ घुस गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
हादसे के बाद हाईवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्राॅला के आसपास सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। ट्रैफिक पुलिस ने मुरथल से हाइड्रा मशीन मंगाई और ट्राॅला को हटाया। इस बीच यातायात बाधित रहा। ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ राजेश कुमार ने कहा कि उनके पास छोटी क्रेन है। नई हाइड्रा मंगवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। हाईवे ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप कुमार ने बताया कि मौके पर ट्राॅला का चालक नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें