फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी घटने से व्यापारियों को मिलेगा लाभ : महिपाल ढांडा

Sun, 05 Oct 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
व्यापारियों से बातचीत करते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। स्रोत : निजी सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शनिवार को बाबरपुर मंडी में व्यापारियों से मिले और जीएसटी सुधारों पर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को उपहार दिया है। सरकार ने 12 और 28 प्रतिशत वाले जीएसटी स्लैब को पूरी तरह खत्म कर दिया है जबकि कई वस्तुओं पर टैक्स घटाकर केवल पांच और 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इस फैसले का सीधा लाभ आम जनता और कारोबारी वर्ग को मिलेगा। जीएसटी के नए स्लैब सरकार की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों का प्रमाण है। इससे न केवल व्यापार को गति मिलेगी बल्कि बाजारों में रौनक भी बढ़ेगी। बाबरपुर मंडी के एक दुकानदार ने कहा कि पहले 28 प्रतिशत जीएसटी से ग्राहकों पर बोझ बढ़ता था और बिक्री भी प्रभावित होती थी अब उन्हीं वस्तुओं पर 18 व पांच प्रतिशत तक की दर होने से ग्राहक भी राहत महसूस करेंगे और हमें भी कारोबार में आसानी होगी। इसके लिए हम प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हैं। एक अन्य दुकानदार ने कहा कि जीएसटी घटने से अब आम ग्राहकों को सभी सामान सस्ते मूल्य पर मिल सकेंगे। इस अवसर पर मार्किट कमेटी चेयरमैन अवतार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अत्तर सिंह, बिट्टू सरदार, राजिंदर बजाज, जसविंदर चहल, गुरदेव, राजीव जैन, संजय त्यागी, राजपाल हरिनगर, अनिल शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें