शिक्षकों को सम्मानित करते संस्था के सदस्य। स्रोत :संस्था
- फोटो : अमर उजाला
पानीपत। महावीर भारत समाज संस्था ने शनिवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोहाली 6697 में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन विनोद कुमार ने किया। मंच संचालक ने बताया कि कार्यक्रम में एसएस जैन सभा के महामंत्री राजेंद्र जैन, एसडी पीजी कॉलेज से राहुल जैन, जाट महासभा अखिल भारतीय से सचिव सरदार संदीप मलिक द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। प्रोत्साहन करने के लिए शील्ड, डायरी, पेन दिया गया। इस अवसर पर राकेश रंगा, किरण सांगवान, बालकृष्ण, राजेश कुमार, अरविंद कुमरा, राजेश मलिक, विकास पहल व संदीप कुमार उपस्थित रहे। संवाद