फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाजार में साप्ताहिक छुट्टी के लिए व्यापारी तैयार नहीं, आज फिर बैठक

विज्ञापन
विश्राम गृह में बैठक करते संयुक्त व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। स्रोत : मंडल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बाजार में दुकानों के साप्ताहिक अवकाश के लिए व्यापारी तैयार नहीं हैं। संयुक्त व्यापार मंडल की रविवार को बैठक में 40 में से 13 बाजार के प्रधान और प्रतिनिधि पहुंचे।
बाकी ने बैठक से दूरी बनाए रखी। इसमें प्रशासन के फैसले अनुसार साप्ताहिक अवकाश के लिए दिन तय किया था। प्रशासन के साथ व्यापारियों की सोमवार शाम चार बजे सरकारी विश्राम गृह में बैठक है। इसमें साप्ताहिक अवकाश को तय किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं असंध रोड नेताजी सुभाष मार्केट एसोसिएशन ने रविवार की छुट्टी का फैसला लिया है। इसके साथ ही एसडी कॉलेज हैंडलूम मार्केट ने भी बैठक की है। संयुक्त व्यापार मंडल समिति शनिवार को ही बैठक कर साप्ताहिक अवकाश को मानने से मना कर चुकी है।
संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक रविवार को सरकारी विश्राम गृह में दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई। प्रधान दर्शनलाल वधवा और चेयरमैन अनिल मदान ने बैठक में प्रशासन की ओर से साप्ताहिक अवकाश के फैसले पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने गत शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की थी। जिसमें बाजार में साप्ताहिक अवकाश का फैसला लिया था। इस बारे में शहरी विधायक प्रमोद विज के साथ दो बार बैठक हो चुकी है। जिसमें दुकानदारों व व्यापारियों की बात रखी गई है।
दुकानदारों को साप्ताहिक अवकाश का दिन तय करना है। दुकानदारों ने कहा कि बाजार की स्थिति को देखते हुए साप्ताहिक अवकाश का फैसला सही नहीं है। प्रशासन महीने में एक या दो अवकाश तय कर सकता है। इनमें भी रविवार का दिन ज्यादा ठीक रहेगा। मुख्य बाजार ट्रेड यूनियन के प्रधान निशांत सोनी ने बताया कि उनकी बाजार के दुकानदारों ने शनिवार को बैठक की है। वे साप्ताहिक अवकाश के लिए तैयार नहीं हैं। संजय वर्मा ने कहा कि अब त्योहार शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे में साप्ताहिक अवकाश का फैसला सही नहीं है। प्रशासन दिवाली के बाद इस पर बैठक कर फैसला ले सकता है। यह फैसला सभी बाजार के साथ मॉल स्थित दुकानों व शोरूम पर भी लागू किया जाना चाहिए। मौके पर राजीव मलिक, हिमांशु कटारिया, अमन मुंजाल, मनोज बांगा, धर्मपाल चोपड़ा, चंद्र सहगल व सुशील भराड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें