फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राली जब्त लगाया 2.15 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला खनन विभाग की टीम ने राणा माजरा गांव के पास अवैध रूप से खनन करने पर एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किया है। विभाग ने उस पर 2.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी निरंजन ने बताया कि जिले में अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सब इंस्पेक्टर संदीप, नरेश, अनिल और सिकंदर ने राणा माजरा गांव के पास अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा है।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त कर दिया। संबंधित व्यक्ति पर अवैध खनन में 2.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि अवैध खनन का कार्य करने वालों के खिलाफ पूरी सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन

जहां पर भी अवैध खनन की संभावनाएं नजर आती है तुरंत कार्रवाई की जाती है। रात्रि के वक्त टीम को सूचना मिली थी कि राणा माजरा गांव के पास अवैध रूप से मिट्टी का ट्रैक्टर ट्राली भरकर लाया जा रहा है। टीम ने मौके पर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया। उपायुक्त ने कहा की अवैध रूप से खनन का कार्य करने वाले स्वयं को व समाज को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसी अवैध माफिया के खिलाफ प्रशासन अभियान चलाए हुए हैं। टीमों को और सख्ती बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें