फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, तीन घायल

Tue, 03 Dec 2013 11:37 PM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में पुराना डीसी रोड पर तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने जन स्वास्थ्य कर्मी को टक्कर मार दी। बाद में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर से जा टकराया।
विज्ञापन


हादसे में स्वास्थ्य कर्मी और ट्रैक्टर में सवार लेबर समेत तीन लोग घायल हो गए और ट्रांसफार्मर खंभा टूटने के बाद गिर गया। इससे आसपास के क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया है।

हादसा मंगलवार दोपहर बाद करीब चार बजे हुआ। भगत सिंह मार्केट की तरफ से एक चालक ट्रैक्टर-ट्राली को तेज गति में डीसी निवास की ओर जा रहा था।

हाली पार्क के सामने चालक ट्रैक्टर-ट्राली की स्पीड अधिक होने पर नियंत्रण खो बैठा और साइकिल सवार एक जन स्वास्थ्यकर्मी को टक्कर मार दी। इसमें स्वास्थ्य कर्मी मुकेश घायल हो गया। मुकेश साइकिल पर सवार होकर सीवर सफाई करने जा रहा था।
विज्ञापन


इससे कुछ आगे चलते ही ट्रैक्टर-ट्राली बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे खंभा टूट गया और ट्रांसफार्मर गिर गया। ट्रांसफार्मर के खंभा के साथ टकराने पर ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सतीश और महेंद्र भी घायल हो गए। राहगीरों ने बचाव कार्य किया और तीनों घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें