पानीपत। जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा के पास ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। युवक सोनालिका कंपनी का नया ट्रैक्टर अंबाला से दिल्ली की छोड़ने जा रहा था। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र (34 )निवासी कसरेला गांव अंबाला सोनालिका कंपनी का नया ट्रैक्टर लेकर दिल्ली छोड़ने जा रहा था। वह शनिवार को अपने कुछ साथियों के साथ नए ट्रैक्टर छोड़ने के लिए दिल्ली की जा रहा था। सभी अलग-अलग ट्रैक्टर पर थे। जितेंद्र टोल टैक्स पार कर दिल्ली की तरफ चला तो पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने उसके ट्रैक्टर को सीधी टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे की वजह से जितेंद्र की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। घर में उसके माता-पिता, भाई और उसका परिवार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।