पानीपत। सेक्टर-6 स्थित एसडी इंटरनेशनल स्कूल के पास से एक अधेड़ का शव मिला है। सेक्टर 13-17 पुलिस ने सूचना पर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में लगी है।
जांच अधिकारी अग्रसेन ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि सेक्टर 6 स्थित एसडी इंटरनेशनल स्कूल के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने मौके पर पहुंच शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह भिजवाया। मौके पर उसकी शिनाख्त के कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। उसकी उम्र करीब 50 साल नजर आ रही है।