फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टी से पास रखे गैस सिलिंडर में लगी आग, तीन हलवाई झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा क्षेत्र के बाल जाटान में शनिवार रात शादी की तैयारियों के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। हादसे में तीन हलवाई झुलस गए। स्थानीय लोगों को जब आग का पता चला तो उन्होंने पास के ही एक निजी स्कूल से फायर सेफ्टी सिलिंडर को उठाया और उससे आग को बुझाया। झुलसे तीन हलवाइयों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि मतलौडा थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत कवरभान निवासी गांव बाल जाटान के घर शनिवार की रात बड़ी बेटी की शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। घर के पास ही उन्होंने रिश्तेदारों के लिए और अगले दिन आने वाली बारात के लिए हलवाई भी खान-पान का सामान तैयार कर रहे थे। शनिवार शाम सात बजे हलवाइयों का ठेकेदार सुरेश अपने कुछ साथियों के साथ घर के लिए निकल गया। वहीं, दो हलवाई राजेश और रावती निवासी कोहंड वहां पर भट्टी पर मिठाइयां बना रहे थे। हलवाई राजेश ने बताया कि उन्होंने दो भट्टी जला रखीं थीं, जिनमें एक सिलिंडर खत्म होने ही वाला था। वह खत्म होने से पहले दूसरा सिलिंडर उठाकर ले आए और अपने पास रख लिया। उन्होंने बताया कि अचानक भरे हुए गैैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली, जिससे वह गंभीर झुलस गए। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे घर में भगदड़ मच गई। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटे लगाकर बढ़ती गई। वहीं, कवरभान के पड़ोसी युवक संदीप फायर सेफ्टी सिलिंडर लेकर आया और उसने आग को सिलिंडर की मदद से बुझाया। वहीं, आग से झुलसे संदीप और रेवती गंभीर रूप से झुलस गए, जिनको सामान्य अस्पताल में पहुंचाया और उनका प्राथमिक उपचार कराया। दो के अलावा तीसरा युवक मामूली झुलसा है, जिसका गांव में प्राथमिक उपचार कराया गया है।
आग लगने से बनाया हुआ सभी सामान हुआ नष्ट, रात को ही दोबारा शुरू करनी पड़ी भट्टी
हलवाइयों के ठेकेदार ने बताया कि रविवार को बारात आनी थी, इसलिए उन्होंने दो दिन पहले भट्टी शुरू कर दी थी और मिठाई बनाने का कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि जिस समय आग लगी तो उसी समय भागदौड़ मच गई थी। जिस भागदौड़ में उनका सामान गिर गया और आग के कारण नष्ट हो गया, जिसके बाद वह पहले हलवाइयों को सामान्य अस्पताल लेकर गए और उसके बाद आकर दोबारा मिठाई आदि का काम शुरू किया।
विज्ञापन

10 दिन पहले शुरू की भागदौड़ आई काम, एक सिलिंडर कंधे और दूसरा हाथ में एक किलोमीटर तक लेकर भागा : संदीप
पड़ोसी संदीप ने बताया कि उसने 10 दिन पहले ही दौड़ लगानी शुरू की थी। जिस रिजल्ट उसे इस घटना में मिला। उसने बताया कि जब उसे आग की घटना का पता चला तो वह सीधा एक किलोमीटर दूर बने एक निजी स्कूल से फायर सेफ्टी सिलिंडर लेने के लिए पैदल भागा। वहीं, स्कूल से भी एक सिलिंडर कंधे और दूसरा हाथ में लेकर दौड़ते हुए घटना पर पहुंचा और सिलिंडर के प्रयोग से आग को बुझाया।
फायर सेफ्टी सिलिंडर न होता तो शायद नहीं बच पाते
हलवाई राजेश ने बताया कि आग की चपेट में इस कदर आ चुके थे कि आस पास के लोगों ने उन्हें बचाने तक का प्रयास नहीं किया। वहीं, एक युवक ने सिलिंडर का छिड़काव किया, जिसके कारण उनके शरीर और कपड़ों में लगी आग बुझ पाई। उन्होंने बताया कि फायर सेफ्टी सिलिंडर की मदद से वह बच पाए हैं, सिलेंडर न होता नहीं तो आग में ही जीवन समाप्त हो गया था।
विज्ञापन

शादी समारोह में आग जैसी घटना से बचने से पहले और लगने के बाद ये रखें सावधानियां
1. गैस सिलिंडर को मकान से अलग किसी सुरक्षित जगह पर रखें।
2. सिलिंडर को भरवाने से पहले एजेंसी में ही उसे चेक करे, लीक हो तो बदलवाएं।
3. बच्चों को गैस सिलिंडर से दूर रखें और चिंगारी आदि को उसके पास लेकर न जाएं।
4. फायर सेफ्टी सिलिंडर रखें, ताकि घटना हो भी जाती है तो इसका प्रयोग कर तुरंत काबू पाया जा सके।
5. घटना बड़ी होती है तो दमकल विभाग के कंट्रोल रूम में सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें