फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फिल्म दिखाकर छात्राओं को बताया होली का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चौधरी देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी महाविद्यालय सिवाह में शनिवार को होली उत्सव मनाया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर पर महावतार नरसिंह फिल्म माध्यम से छात्राओं को होली का महत्व बताया और भक्त प्रहलाद के चरित्र से अवगत कराया ।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. सुमन लता ने बताया कि फिल्म के समापन पर वूमन सेल प्रभारी सहायह प्रोफेसर प्रियंका ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। छात्राओं को समझाया और सिखाया कैसे अच्छाई पर कभी भी बुराई की जीत नहीं हो सकती। छात्राओं ने प्रतियोगिता में जिज्ञासा और उत्सुकता से सवाल पूछे भी और जवाब भी दिया और ज्ञान में बढ़ोतरी की। समापन पर छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फाग महोत्सव मनाया। इस मौके पर उर्मिला,पूनम कादियान, रीना, पूनम मालिक,ऋतु,मनीषा,ज्योति ,नीतू,जागृति व मनीषा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें