फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सभी तहसीलों पर निकाला जाएगा ट्रैक्टर मार्च : चढ़ूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। भाकियू ने शुक्रवार को किसानों के साथ रोहतक-पानीपत हाईवे पर डाहर टोल को फ्री कराया। भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शनिवार को प्रदेश में सभी तहसीलों पर ट्रैक्टर मार्च निकाल कर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष प्रदीप जागलान ने की। इस दौरान टोल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि प्रदेश के सभी टोल तीन घंटे के लिए फ्री कराए गए हैं। शनिवार को प्रदेश में सभी तहसीलों पर ट्रैक्टर मार्च निकाल कर ज्ञापन दिया जाएगा। रविवार को कुरुक्षेत्र में सभी खापों के प्रतिनिधियों, सरपंचों, टोल कमेटियों व सभी सरपंच व सभी संगठनों की बैठक बुलाई है। इसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। देश के 80 प्रतिशत आबादी खेतीबाड़ी कर जीवनयापन कर रही है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव हरिंदर राणा, पूर्व ब्लॉक प्रधान सतनारायण कुंडू, जिला सोनीपत अध्यक्ष अशोक लठवाल, मा. ईशवर सिंह, मतलौडा अध्यक्ष उजाला सिंह, गोहाना अध्यक्ष कदम डागर, वेदपाल मान, नरेंद्र लठवाल, किसान सभा अध्यक्ष देवेन्द्र जागलान, कृष्ण नौल्था व राजेंद्र दहिया मौजूद रहे।


बॉक्स
टोल को हुआ तीन घंटे में दो लाख का नुकसान

करीब 1500 वाहन बिना टोल के ही निकले, डाहर टोल मैनेजर अभिषेक का कहना है कि शुक्रवार को भाकियू द्वारा टोल फ्री की कॉल से डाहर टोल को करीब दो लाख के राजस्व की हानि हुई है। तीन घंटे में करीब 1500 वाहन बिना टोल दिए यहां से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें