पानीपत। महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि मंगलवार है। बुधवार को खंड स्तर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया जाएगा।
सरकार की ओर से जयंती मनाने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। जिसके लिए सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 और इंडियन ट्रस्ट एक्ट के तहत पंजीकृत सोसायटी और तीन वर्ष से काम कर रहे संस्थान कार्यक्रम आयोजित करने के पात्र होंगे। जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में मंगलवार की शाम तक आवेदन किया जा सकता है।