फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आपत्तियां दर्ज कराने का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम की नई वार्डबंदी के लिए करीब 30 दावे और आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इनमें अधिकतर क्षेत्र और वार्ड को लेकर हैं। निगम की तैयारी कॉलोनी के एक वार्ड को हटाकर दूसरे वार्ड में शामिल करने की है। इसको लेकर लोगों ने अपनी अलग-अलग तरह की दलील भी दी हैं। इनके निष्पादन के बाद ही वार्डबंदी का अंतिम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम में वार्डबंदी में वार्डों की संख्या 26 रखी है। इनमें शहरी विधानसभा क्षेत्र में 14 और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 12 वार्ड रखे हैं। पहली बार दोनों विधानसभाओं के वार्ड अलग-अलग किए गए हैं। नई वार्डबंदी के प्रारुप का नोटिफिकेशन शनिवार को जारी किया गया था। पांच दिन दावे और आपत्तियां सुनने के लिए दिए गए थे। पहले दो दिन अवकाश के रहे। मंगलवार और बुधवार को दो दिन में 30 दावे और आपत्तियां नई वार्डबंदी को लेकर मिली हैं।
नई वार्डबंदी पर प्राप्त दावे और आपत्तियों में अधिकतर वार्ड बदलने और एक कॉलोनी को दो वार्डों में करने पर हैं। काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर को वार्ड-21 में कर दिया गया है। इसका एक हिस्सा दूसरे वार्ड में किया गया है। यह पहले 24 वार्ड में थी। वहीं हाली कॉलोनी व गोसली मोहल्ले को अलग-अलग वार्डों में शामिल किया गया है। इनके अलग-अलग हिस्सों में बांटने पर आपत्ति है।
विज्ञापन

नई वार्डबंदी के दावे और आपत्तियों का वीरवार को अंतिम दिन है। इनके बाद एक कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी दावे और आपत्तियों को अलग-अलग करेगी। इसके बाद इनका अध्ययन कर अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। निगम आयुक्त व अन्य अधिकारी अपनी अंतिम रिपोर्ट उपायुक्त के सामने रखेंगे।
उपायुक्त के स्तर पर दावे और आपत्तियों का निष्पादन किया जाएगा। इसके बाद फाइनल ड्राफ्ट बनाकर निदेशालय भेजा जाएगा।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें