फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज डेंगू के 360 सैंपल की होगी जांच, बढ़ सकती है डेंगू के रोगियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दो दिन की छुट्टी के कारण डेंगू के सैंपल की जांच रुकी हुई थी। अब मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल समेत नौ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू के 360 सैंपल की जांच होगी। यह सैंपल उन रोगियों के हैं जिनकी शुक्रवार को जांच हुई थी। वह चार दिन से अपनी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में फिलहाल छह मरीज दाखिल हैं। इनकी रिपोर्ट आना बाकी हैंं।
विज्ञापन

अब तक जो डेंगू के मरीज मिले हैं, वह रिपोर्ट निजी अस्पतालों से ही आई हैं। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को पत्र जारी कर डेंगू के मरीजों की प्रतिदिन की रिपोर्ट भेजने को कहा है। आज सोमवार को डेंगू के रोगियों की संख्या अधिक बढ़ सकती है। फिलहाल जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 29 और मलेरिया के रोगियों की संख्या तीन है। जिले में डेंगू का खतरा जिम्मेदारों की लापरवाही से बढ़ा है। दो दिन की छुट्टी के बाद आज जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ भी बढ़ेगी। दरअसल, जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी मौसमी बीमारी के कारण 1500 पार हो चुकी है। इनमें से 25-30 प्रतिशत ओपीडी खांसी, बुखार, जुकाम व शरीर में थकान के मरीजों की हो रही है। इसके लिए अलग से तीन डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रही है। नगर निगम की टीमें भी सभी 26 वार्डों में फॉगिंग कर रही हैं। अब खाली प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डाला जा रहा है, हालांकि जिला पंचायती राज विभाग ने अब तक अपने क्षेत्र में फॉगिंग शुरू नहीं की है। एक जनवरी से अब तक 267912 घरों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची। यहां 4872 जगहों पर लार्वा मिला। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नष्ट किया और इन परिवारों को नोटिस जारी किए हैं। सबसे अधिक लार्वा प्लॉटों में जमा पानी में मिल रहा है।
विज्ञापन



नगर निगम और पंचायत विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में फोगिंग करनी है। इनको पत्र भी जारी किया गया है। इतना कुछ होने के बाद भी फॉगिंंग नहीं की गई। निगम ने प्लॉटों में जमा पानी निकासी को लेकर पुख्ता प्रबंध नहीं किए और न ही फॉगिंंग को गंभीरता से लिया।

बॉक्स

साल दर साल डेंगू के मरीज



साल- मरीज



2020- 274



2021- 287



2022- 296



2023- 351



2024- अब तक 29

वर्जन :

उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि आज डेंगू के सैंपल जांच के लिए लगाए जाएंगे। जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां लोगों की जांच कराई जा रही है। डेंगू का लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 18 वार्ड तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें