फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डाबर कॉलोनी में एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता का आरोप है कि पति, सास व ननद ने मिलकर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया, दहेज में बुलेट बाइक न देने पर उसके साथ मारपीट की गई, उसे धक्के मारकर निकाला गया। जिससे तंग आकर बेटी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किला थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


डाबर कॉलोनी निवासी सुभाष चंद ने बताया कि उसके सबसे बड़ी बेटी ज्योति की उसने दिसंबर 2020 में राजीव सैनी निवासी उत्तराखंड के रुड़की निवासी राजीव सैनी से शादी की थी। उसने शादी में हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग ज्योति को कम दहज लाने बारे परेशान करने लगे। वह उस पर दहेज में बुलेट बाइक लाने दबाव बनाते थे। इस संबंध में उसने दामाद राजीव से बात की तो दामाद ने कहा था कि वह बाइक नहीं देंगे तो वह इसी तरह ज्योति को परेशान रखेंगे। दहेज के लिए दामाद राजीव, ननद प्रियंका सैनी और सास सविता मारपीट करने लगे। ससुरालियों ने कहा कि ज्योति को निकाल दो वह राजीव की अमीर घर में शादी करेंगे। बेटी ने सभी धमकी घर आकर उन्हें बताई। मंगलवार रात बेटी ज्योति ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें