फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में स्वतंत्रता दिवस पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
पानीपत। बस में चेकिंग करती हुई सैक्टर 13-17 एसएचओ । - फोटो : Panipat
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज व पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देकर सतर्कता से ड्यूटी करने के आदेश दिए है। जिले में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर सभी प्रकार के वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि संदिग्ध और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए शहर के मुख्य चौक चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की सिविल कपड़ों में ड्यूटी लगाई गई है। होटल, ढाबे, धर्मशाला, रेस्टोरेंट संचालक और गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद की प्रबंधक समिति के यहां बाहर से आकर ठहरने वाले सभी लोगों के आईडी प्रूफ गहनता से चेक कर इनकी एक फोटो कॉपी रिकॉर्ड में रखें। बस स्टैंड पर आने वाली सभी बसों में सवार यात्रियों के सामान की गहनता से चेकिंग की जा रही है। जिला की सीमा में प्रवेश करने वाले मार्गों पर नाकाबंदी कर सभी प्रकार के वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। सभी पीसीआर राइडर निरंतर अपने-2 थाना चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें
एसपी शशांक कुमार सावन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी स्थान पर कोई भी संदिग्ध किस्म का व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत उसकी सूचना संबधित थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज को या डायल 112 पर दे, संदिग्ध वस्तु को न छुएं।

पानीपत। हाइवे पर कार की चेकिंग कर पुछताछ करते हुए पुलिसकर्मी।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें