फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ठगों ने ठगी का बदला तरीका, अब बेटों को फंसाने की धमकी देकर पिता को ठग रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए विभिन्न प्रकार के हथकंड़े अपना रहे हैं। बेरोजगारों कंपनी में निवेश कर मोटा ब्याज देने के नाम पर ठगा जा रहा है। छात्रों को विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर ठगा जा रहा है। 45 साल से अधिक आयु के लोगों को बैंक खाता बंद होने के नाम पर डराकर उनसे खाते की जानकारी जुटाकर उनके खाते खाली किए जा रहे है। अब ठगों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाया है।
विज्ञापन

ठग अब प्रख्यात लोगों को कॉल कर रहे हैं। उनको कॉल कर खुद को पुलिस अधिकारी बताते हैं। उनके बेटों को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगे जा रहे हैं। प्रख्यात लोग अपनी बेइज्जती के डर से बिना जानकारी जुटाए ठगों के खातों में पैसे भेज भी रहे हैं। एक माह में ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। कांग्रेस के नेता व एक व्यापारी को इसी तरह ठगा जा चुका है। इनसे लगभग दो लाख रुपये ठगे गए। ठगी का पता लगने पर इन्होंने पुलिस में केस भी दर्ज करवाया है।

ठग फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। उनके परिवार के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। जनवरी में लोगों से ठगी के छह केस दर्ज हो चुके हैं। इन छह केस में लोगों से लगभग 18 लाख ठगे जा चुके हैं। 2023 में लोगों से लगभग सवा करोड़ रुपये ठगे गए। ठगी के 76 केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस महज एक मामले के तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार कर पाई है। साइबर थाना पुलिस के जो नंबर मिलते हैं वो फर्जी नंबर होते हैं। ठग एक बार ठगी करने के बाद दोबारा उस नंबर का इस्तेमाल नहीं करते। इसलिए पुलिस उनको ट्रेस नहीं कर पाती।
विज्ञापन

साइबर पुलिस के पास संसाधनों का भी अभाव है। साइबर थाना पुलिस ने 2023 में चार बार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। आए दिन स्कूल व कॉलेजों में जागरूकता शिविर लगाए लेकिन इनका कोई खास लाभ देखने को नहीं मिला।


बॉक्स

आयु वर्ग के हिसाब से ठगी-
- साइबर ठग सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की जानकारी जुटाते हैं। 25 साल तक के युवाओं को ऑनलाइन कंपनी में निवेश का झांसा दिया जाता है। छात्रों को विदेश से महंगा पार्सल मिलने का झांसा दिया जाता है। महिलाओं को लॉटरी के नाम पर व अधेड़ को बैंक खाता बंद करने की धमकी देकर उनके खाते की जानकारी जुटा फिर ओटीपी पूछकर उनसे ठगी की जाती है।


वर्जन-
साइबर अपराध थाना पुलिस लोगों को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक करती है। साइबर ठगों को ट्रेस करने के प्रयास हैं। पुलिस की ओर से समय समय पर साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक होने की अपील होती है। लोगों से अपील है कि वो अपने बैंक खातों की जानकारी किसी को न दें। जो भी धमकी भरी कॉल आती है ,उनसे डरें नहीं ब्लकि पुलिस को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन


अजीत सिंह शेखावत, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें