फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के दो घंटे बाद दंपती पर तीन युवकों ने किया गंडासी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रा विहार कॉलोनी में तीन युवकों ने घर में घुसकर एक दंपती पर गंडासी से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। घायलों ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे युवकों के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। जिसके दो घंटे बाद तीनों ने घर आकर उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंद्रा विहार कॉलोनी निवासी सतीश उर्फ बब्लू ने बताया कि 20 जुलाई की दोपहर दो बजे वह घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच सुमित और दो अन्य युवक आए। गालीगलौच की और विरोध करने पर हाथापाई पर उतर आए। पड़ोसियों ने उन्हें युवकों के चंगुल से छुड़ाया। इतना ही नहीं शाम चार बजे फिर से हमला किया। इस बार गंडासी से मारा। युवकों ने ताला मारकर दरवाजा खोला और घर में घुस आए। हमलावर सुमित ने गंडासी से उनके सिर पर और बाकी ने लाठी-डंडों से वार किया। उन्हें बचाने के लिए आई पत्नी की कमर पर गंडासी से हमला किया। शोर सुनकर पड़ोसियों को आता देख तीनों फरार हो गए। किला थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मारपीट करने पर सुमित की पत्नी भागकर सतीश के घर आकर छिप गई थी। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें