फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानी के होद में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/ बापौली। सनौली खुर्द गांव में खेतों में पानी के हौद में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। इसी हौद में पांच साल में परिवार के बच्चों की यह तीसरी मौत है। बच्चे की मौत के बाद परिवार व गांव में हंगामा मच गया। दरअसल बच्चा घर में काम कर रही मां के पास से खेलते हुए उसकी आंखों से ओझल हो गया था।
विज्ञापन




दो घंटे तक मां को बच्चा नहीं मिला तो वह आंगन में ढूंढते हुए 50 मीटर दूर ट्यूबवेल की हौद के पास पहुंची तो यहां बच्चे का शव पानी में मिला। परिवार ने पुलिस कार्रवाई कराए बिना शव का संस्कार कर दिया। इसी तरह पिछले दिनों समालखा के करहंस गांव में खेलते समय पानी की बाल्टी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार सनौली खुर्द गांव निवासी कृष्ण कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। कृष्ण एक तीन साल के बेटे गौरव (03) व डेढ़ साल की बेटी का पिता है। उसकी पत्नी रूपा गृहिणी है। कृष्ण सोमवार को काम को लेकर घर से बाहर गया था। रूपा घर का काम कर रही थी। दोपहर बाद लगभग तीन बजे गौरव अपनी मां रूपा के पास खेल रहा था। डेढ़ साल की बेटी सो रही थी। गौरव खेलते हुए घर से निकल गया। रूपा उसको करीब दो घंटे तक तलाश करती रही, लेकिन उसको गौरव का पता नहीं चला। वह 50 मीटर दूर किसान विनोद के खेत में ट्यूबवेल के होद के पास पहुंची तो यहां पानी में गौरव पड़ा मिला। उसने उसे बाहर निकाला और मदद के लिए चिल्लाई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। गौरव के पिता कृष्ण कुमार को सूचना दी। उसने परिवार की सहमति बनने पर बिना पुलिस कार्रवाई के गौरव के शव को दबा दिया। मां रूपा व कृष्ण कुमार का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




बॉक्स



भांजी और बेटी की इसी हौद में डूबने से मौत

परिजनों ने बताया कि घर से 50 मीटर दूरी पर विनोद के खेत के होद में पांच साल से हादसे हो रहे हैं। परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले कृष्ण की तीन वर्षीय भांजी व डेढ़ साल पहले कृष्ण की पांच साल की बेटी जाह्नवी की भी इसी होद में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन




वर्जन :



सनौली खुर्द गांव बच्चे की हौद में डूबने से मौत की कोई जानकारी नहीं मिली है। इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

संदीप सिंह, प्रभारी, सनौली थाना पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें