फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पशु चारे की दुकान से तीन हजार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चोर उग्रा खेड़ी गांव के पास स्थित पशु चारा की दुकान का शटर उखाड़कर तीन हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने दुकान का काउंटर भी तोड़ दिया। चांदनी बाग थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-24 के पास स्थित टीडीआई सिटी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसकी सनौली रोड पर उग्रा खेड़ी गांव के मोड़ पर पशु चारा की दुकान है। वह 22 जून की शाम को काम के बाद दुकान बंदकर घर चला गया था। वह अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचा तो उसे शटर उखड़ा मिला। चोरों ने दुकान में घुसकर दुकान का काउंटर भी तोड़ दिया था। दुकान से तीन हजार रुपये चोरी थे। थाना चांदनी बाग पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर दुकानदार के बयान दर्ज कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें