फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Wed, 15 Oct 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गुरु गोबिंद सिंह स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्रा कनिका, जिया और परी ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जगह बनाई है। साथ ही भावना, नवनजीत, ईशा, दक्ष और कुनाल ने रजत पदक और रिया, उदिता, हनीश, लविश और जतिन ने कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय के निदेशक मनोज धमीजा ने कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत से ही इस मुकाम को पाया है। टीम के कोच नसीम अंसारी ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलोंं के लिए शुभकामना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें