फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में परी प्रथम

विज्ञापन
कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते विद्या​र्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
पानीपत। आईबी कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की ओर से मंगलवार को बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें परी प्रथम, चक्षु व संस्कृति द्वितीय और विधि व तमन्ना संयुक्त रूप से तृतीय रहे। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि कार्ड बनाना अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। वहीं संस्कृत विभाग द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में निर्णायक विभागाध्यक्षा डॉ. अंजली व प्राध्यापिका सोनिया वर्मा रही। इसका विषय सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स, साइबर बुलिंग व सुरक्षा तथा वैश्विक नागरिकता रहे। इसमें 50 विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार अपनी पीपीटी के माध्यम से बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किए। जिसमें जैसमीन प्रथम, प्राची वर्मा द्वितीय और मोहित नंदा तृतीय रहे। उप प्राचार्या डॉ किरण मदान ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें