फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 करोड़ से बनेंगे 33 केवी के तीन सब स्टेशन, करीब 15 गांव के लाखों लोगों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के आउटर एरिया व ग्रामीण एरिया को जल्द ही बिजली संकट से छुटकारा मिलने वाला है। बिजली निगम की सब अर्बन डिविजन के अंतर्गत तीन नए 33 केवी के सब स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इनसे आसपास के करीब 15 गांव के लाखों लोगों को फायदा होगा। जिससे बिजली के अघोषित कटों से छुटकारा मिलेगा। ये तीनों सब स्टेशन बरसत रोड, गढ़ सरनाई, सिंगपुरा सिठाना में बनेंगे। ये तीनों सब स्टेशनों पर करीब सात करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

बरसत रोड
यहां कार्य शुरू हो चुका है। इसमें दो करोड़ रुपये के खर्च से 12.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। इसका निर्माण कार्य करीब आठ माह में पूरा कर लिया जाएगा। इससे बरसत समेत आसपास के पांच गांव खोतपुरा, चंदौली, बरसत, नूरवाला, विजयनगर को फायदा होगा।
गढ़ सरनाई
यहां भी 2 करोड़ रुपये की लागत से सब स्टेशन का काम शुरू हो गया है। यहां भी 12.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। इससे गढ़ सरनाई समेत आस-पास के गांव पलहेड़ी, बराना के गांव को फायदा होगा। इसका निर्माण भी करीब आठ माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सिंगपुरा सिठाना
यहां तीन करोड़ रुपये की लागत से सब स्टेशन का कार्य शुरू हो चुका है। यहां 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। इसका निर्माण आगामी छह से आठ माह में पूरा हो जाएगा। इससे आस-पास के करीब 5-6 गांव मुख्य रूप से सिंगपुरा-सिठाना, बोहली और नहर के आस-पास के एरिया को काफी फायदा होगा।
संबंधित एरिया में सब स्टेशन की काफी जरूरत थी। बुधवार को निर्माणाधीन इमारतों का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को काम को जल्द से जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आदित्य कुंडू, एसडीओ, सब अर्बन डिविजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें