फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ताइक्वांडों में तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 के दूसरे दिन ताइक्वांडो में जिले की तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत व कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित इंडोर स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता 4 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

पानीपत की कोच पूनम सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार ने अंडर- 68 में रजत पदक जीता। नंदिनी ने अंडर-53 और मानसी ने अंडर- 46 में कांस्य पदक अपने नाम किया। मानसी आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं और नंदिनी बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में खेलों के साथ अपने पढ़ाई को पूरा कर रही हैं।
तीनों खिलाड़ी शिवाजी स्टेडियम में प्रतिदिन उनके पास अभ्यास के लिए आते हैं और मेहनत व लग्न से राज्य स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें