फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पैसे दोगुना करने का झांसा देकर तीन व्यक्तियों से 10 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली व पानीपत के युवकों ने एक फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को छह माह में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर डाबर कॉलोनी व हरिनगर के तीन युवकों से 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले तो युवकों से रुपये अपने कंपनी के खाते में जमा करवा लिए। छह माह बाद जब पैसे दोगुने नहीं हुए तो जमाकर्ता कंपनी के कार्यालय में गए यहां कंपनी का कोई कर्मचारी नहीं मिला। शिकायतकर्ता पैसों के लिए कंपनी के बताए पतों पर चक्कर काटते रहे लेकिन आरोपी नहीं मिले। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डाबर काॅलोनी निवासी ओमप्रकाश, हरिनगर निवासी रमेश व रामबाबू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2022 में जाटल रोड पर एंपरियम रियलिटी टावर में एक कंपनी का कार्यालय था। वे किसी के माध्यम से बुआना लाखु गांव निवासी आजाद के माध्यम से दिल्ली के बादली निवासी कंपनी मालिक कमलकांत नारंग से मिले थे। आजाद कंपनी में सीएमडी के पद पर कार्यरत था। इस कंपनी में शिमला मौलाना गांव निवासी जसबीर मलिक व मुख्य प्रबंधक राजेश वर्मा था। इन्होंने उन्हें कहा कि उनकी कंपनी छह माह में पैसे दोगुना करती है। कंपनी के अधिकारियों ने उनको विश्वास में ले लिया। इस कंपनी में ओम प्रकाश व रामबाबू ने तीन लाख रुपये व रमेश ने सात लाख रुपये जमा करवा दिए। छह माह बाद कंपनी ने अपना पानीपत वाला कार्यालय भी बंद कर दिया। वो मालिक कमलकांत नारंग के दिल्ली स्थित कार्यालय में गए तो वहां भी कार्यालय बंद मिला। पता चला कि नोयडा में अब कंपनी कार्यालय चला रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने पैसों के लिए संपर्क किया लेकिन किसी ने संतुष्टि जवाब नहीं मिला। वो दो साल तक अपने पैसों के लिए धक्के खाते रहे अब आरोपी उन्हें पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पैसे बरामद कराए जाए।

अंबाला सिटी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व श्रीमद् भागवत महापुराण की पूजा-अर्चना करते कथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें