फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत-अंबाला रेल लाइन पर तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत-अंबाला रेल लाइन पर शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में ट्रेन की चपेट में आने और ट्रेन से गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बुजुर्ग और करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है। जीआरपी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि पहला हादसा गंदा नाला क्षेत्र में हुआ, जहां करीब 55 वर्षीय बुजुर्ग मालवा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। दूसरा हादसा असंध पुल के पास हुआ, जहां शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तीसरा हादसा देवी लाल पार्क के पास हुआ, जहां ट्रेन से गिरने के कारण करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। तीनों शवों को शवगृह में रखवाया गया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें