फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेंगू के तीन और मरीज मिले, 67 पहुंची संख्या

Thu, 30 Oct 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में डेंगू बढ़ रहा है। मंगलवार को तीन नए मामले आए हैं। इसके साथ ही इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। वहीं मलेरिया के 26 और चिकनगुनिया के दो मामले अब तक आ चुके हैं।

जिला नागरिक अस्पताल में छाजपुर कलां गांव में 55 वर्षीय पुरुष, कुराड़ में 60 वर्षीय महिला और बापौली में 52 वर्षीय पुरुष की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां फॉगिंग करा दी है। इस साल मलेरिया के स्थानीय और बाहरी लोगों को मिलाकर 26 मामले आए हैं। शनिवार को ही काबड़ी से 39 वर्षीय पुरुष मलेरिया पॉजीटिव मिले थे। जिनका इलाज अस्पताल में किया गया और उन्हें शनिवार को ही छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकनगुनिया के अब तक दो मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक जसमेर सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। लोगों को रात को सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए, अपने आस-पास पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए।

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 67 पहुंच गई है। टीम डोर-टू-डोर लार्वा एक्टिविटी कर रही हैं। संबंधित क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जा रही है।
डॉ. सुनील संदूजा, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें