फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चालान का फर्जी संदेश भेजकर तीन लाख 35 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गाड़ी के चालान का फर्जी संदेश भेजकर एक युवक से तीन लाख 35 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। न्यू आजाद नगर वासी साकेत कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पास 31 जनवरी को उनके मोबाइल पर अचानक संदेश आया कि उनकी गाड़ी का चालान कर दिया गया है। उसने यह देख संदेश पर क्लिक किया, जिसके बाद एपीके एप डाउनलोड होने लगी और कुछ ही देर बाद ओटीपी आने लगे।
विज्ञापन

बार-बार ओटीपी आया तो उन्हें कुछ शक हुआ, जिसके चलते बैंक खाते की जानकारी ली तो पता चला कि उक्त रकम खाते से कट चुकी है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से करीब 45 हजार रुपये व आईसीसआईसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए दो लाख 90 हजार रुपये निकाले गए। जांच में सामने आया कि ठगों ने उनका फ्लिपकार्ट अकाउंट हैक कर लिया था और उनके खाते से दो मोबाइल नंबर जोड़े, जिनके जरिए 11 मोबाइल फोन खरीदे गए। क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते हुए इन मोबाइल का भुगतान कर दिया गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। साइबर थाना प्रभारी पीएसआई महेश कुमार का कहना है कि इस तरह के मैसेज पर क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें