ब्लीच हाउस को गिराते डीटीपी की टीम। स्रोत : डीटीपी
-10 डीपीसी और कच्ची सड़कों का नेटवर्क किया गया जमींदोज
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने अवैध ब्लीच हाउस और कॉलोनियों पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने समालखा तहसील के अंतर्गत आने वाले गढ़ी छाज्जू, जौरासी खास और पावटी गांव के राजस्व क्षेत्र में लगभग 38 एकड़ भूमि पर बसाई जा रही चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित तीन ब्लीच हाउस (स्ट्रक्चर), 10 डीपीसी, और पूरे मिट्टी के सड़क नेटवर्क व मार्किंग को दो जेसीबी मशीनों की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
डीटीपी सुमित मलिक ने बताया कि शहर में कड़े प्रतिबंधों के बाद अब ग्रामीण अंचल में अवैध रूप से ब्लीच हाउस और कॉलोनियों का जाल फैलाया जा रहा है। इन संचालनों में किसी भी प्रकार के वैध नियमों और मानकों की पालना नहीं की जा रही थी, जिससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा था। बढ़ते प्रदूषण और एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) के सख्त निर्देश हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के अवैध ब्लीच हाउस और अनधिकृत कॉलोनियों का निर्माण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह के अवैध कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
18