फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव आज से

Fri, 29 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। जिला प्रशासन व जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को सुबह नौ बजे जीटी रोड स्थित आर्य कन्या स्कूल में हॉकी मैत्री मैच कराया जाएगा। 30 अगस्त को सुबह नौ बजे मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में वाॅलीबाॅल, खो-खो और कबड्डी के मैच कराए जाएंगे। 31 अगस्त को सुबह दस बजे शिवाजी स्टेडियम से गोल मार्केट तक साइक्लिंग रैली व मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह शिवाजी स्टेडियम पर समाप्त होंगी। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना और मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें