फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अचानक ब्रेक लगाने से टकराईं तीन कारें, करीब 10 लोग बाल-बाल बचे

Mon, 19 Oct 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जीटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
समालखा। समालखा फ्लाईओवर पर शनिवार को अचानक ब्रेक लगाने से तीन वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में वाहनों में सवार करीब 10 लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, दूसरी घटना में मनाना फ्लाईओवर पर खड़े एक क्षतिग्रस्त कंटेनर के 15 घंटे से अधिक समय तक जीटी रोड पर ही खड़े रहने से जाम लग गया। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु रूप से चालू कराया।
विज्ञापन

शनिवार शाम पानीपत की तरफ से एक कार समालखा की तरफ आ रही थी। समालखा फ्लाईओवर पर पहुंचने के दौरान चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया। इसके चलते वह आगे चल रही एक अन्य कार और पीछे से आ रही तीसरी कार से जोरदार तरीके से टकरा गई। तीनों वाहनों की इस भिड़ंत में कार सवार करीब 10 लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के तुरंत बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया।
15 घंटे तक जीटी रोड पर खड़ा रहा क्षतिग्रस्त कंटेनर
पानीपत निवासी कंटेनर चालक प्रदीप ने बताया कि वह उत्तराखंड के काशीपुर से 24 टन मुर्गी दाना लोड कर पानीपत आ रहा था। रात करीब ढाई बजे जब वह मनाना फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो तकनीकी खराबी के कारण उसका कंटेनर बंद हो गया। वह केबिन में लेटा हुआ था कि तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसके कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। इससे चालक पक्ष का शीशा टूट गया और पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हैरानी की बात यह रही कि सूचना मिलने के बाद भी पुलिस की लापरवाही के कारण वह क्षतिग्रस्त कंटेनर 15 घंटे से अधिक समय तक जीटी रोड पर ही खड़ा रहा। जबकि जिला पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देश हैं कि हाईवे पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं रहना चाहिए। लंबे समय तक सड़क पर वाहन खड़ा रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, पट्टीकल्याणा से हल्दाना रोड पर सड़क पर बिखरी बजरी और रोडी के कारण एक बाइक फिसल जाने से तीन युवक घायल हो गए। इनको समालखा के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि फ्लाईओवर पर हुआ हादसा इत्तफाकिया था और पुलिस स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस को कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद

जीटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें