समालखा। पट्टीकल्याणा गांव के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक से मारपीट कर मोबाइल व 12 हजार रुपये लूट लिए। ट्रैक्टर चालक ने इसकी शिकायत समालखा पुलिस थाना में दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर उसकी धर पकड़ शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में फरमान निवासी गांव बिलोचपुरा, उत्तर प्रदेश यूपी ने बताया कि वह समालखा में ट्रैक्टर चलाता है। वो रविवार को मजूदरों को लेकर पट्टीकल्याणा गांव से समालखा जा रहा था। रास्ते में गांव पावटी मोड़ पर एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। वो ट्रैक्टर पर चढ़ गए। उसके साथ मारपीट कर इन युवकों ने उसे 12 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।