थर्मल। नौहरा मोड़ के पास कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलाें को सिविल अस्पताल में भरती कराया जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया।
प्राप्त विवरण के अनुसार सुताना निवासी बिजेंद्र, धर्मबीर और संदीप बाइक सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन घायल हो गए।
उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया जहां से बिजेंद्र और धर्मबीर की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनाें वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।