फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मकान में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू ने नोहरा रोड स्थित मकान में घुसकर नकदी व मोबाइल चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने तीन अगस्त को वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आराेपियों के पास से 1200 रुपये व एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने शनिवार रात को असंध नाका के पास से राहुल, अभिषेक व विशाल निवासी सौदापुर को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि तीन अगस्त को इन्होंने नोहरा रोड निवासी संदीप के मकान से 18700 रुपये व दो मोबाइल चोरी किए थे। आरोपियों की हरकतें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
पूछताछ में इन्होंने बताया कि नशे के आदती हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए इन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। एक मोबाइल को इन्होंने किसी राहगीर को 600 रुपये में बेच दिया था। साढ़े 16 हजार रुपये इन्होंने खर्च कर दिए। पुलिस ने इनके पास से बचे हुए 1200 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें