फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। तामशाबाद गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले तीन आरोपियों को शुक्रवार देर शाम पुलिस ने काला आंब से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में लूट की चार वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों से तीन हजार रुपये बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम को सनौली रोड पर गश्त कर रही थी। उनकी टीम को सूचना मिली थी कि तीन युवक संदिग्ध हालात में काला आंब पार्क में बैठे हैं। सूचना मिली ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और यहां से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। इनकी पहचान राहुल, महताब व विकास उर्फ गोलू निवासी अशोक विहार कॉलोनी के रूप में हुई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों ने 14 अप्रैल की रात तामशाबाद गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 5290 रुपये लूटने की वारदात में कबूलनामा किया । इसके अलावा इन्होंने 22 जून की रात सनौली रोड उग्राखेड़ी मोड़ पर स्थित एक कैटल फीड की दुकान का शटर तोड़कर तीन हजार रुपये चोरी करने, 28 मार्च की सुबह विजय नगर खेत के रास्ते पर पैदल जा रहे एक युवक से एक मोबाइल व दो हजार रुपये लूटने, 20 जुलाई की रात कुटानी रोड पर दलबीर नगर में वर्मा चौक के पास स्थित एक परचून की दुकान का ताला तोड़कर 17 हजार रुपये, 10 डिब्बे घी व चार डिब्बी सिगरेट चोरी करने की वारदात में कबूलनामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें