सनौली। थाना सनौली क्षेत्र के नवादा आर में चचेरे भाइयों पर हमला करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 14 मई को नवादा आर निवासी राजेश और उसके चचेरे भाई सुनील पर गांव के ही कुछ युवकों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया थाा। जिससे वह दोनों घायल हो गए थे।
पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। शनिवार देर शाम को पुलिस ने तीन आरोपी अमनजीत उर्फ अमन, राकेश निवासी नवादा -आर व राहुल निवासी तामशाबाद को गिरफ्तार किया। तीनों को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से गंडासी और अन्य हथियार बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।