फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को लूटकर भागने वाले तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दुकानदार के साथ मारपीट कर पांच हजार रुपये लूट कर भागने वाले तीनों आरोपियों को किला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पांच हजार नकदी में से कुल 2450 रुपये नकदी बरामद हुई। इसके बाद आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पुलिस को शिकायत देकर किला निवासी जितेंद्र ने बताया था कि वह 4 जुलाई की देर रात 10 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। जब वह हरीश मेडिकल के सामने पहुंचा तो हनुमान कॉलोनी निवासी आशू, नागेंद्र और एक युवक ने उसे रुकवाया और उसके साथ गालीगलौज की। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर पांच हजार रुपये लूटे और फरार हो गए। आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर वे उसे जान से मार देंगे।
थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी थे। वे ठिकाने बदल रहे थे लेकिन शनिवार को तीनों को महादेव कॉलोनी से दबोच लिया गया। आशू और नागेंद्र के अलावा तीसरे युवक की पहचान विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। आरोपियों ने छीनी गई 5 हजार रुपये की नकदी में से कुछ पैसों को खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे हुए 2450 रुपये बरामद कर तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें