फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उद्यमी धमकी भरा फोन, खुद को बताया जिप सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में एक उद्यमी को धमकी भरा फोन आया है। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को जिला परिषद का सदस्य बताया है। पार्षद पर उद्यमी ने धमकाने, जबरन वसूली व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उद्यमी ने इस संबंध में चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत भी दी है।
विज्ञापन


चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 25 निवासी एक उद्यमी ने बताया कि दो साल पहले उसकी एक सत्संग के दौरान नारायणगढ़ निवासी एक महिला के साथ मुलाकात हुई थी। जहां से दोनों एक दूसरे के धर्म के भाई-बहन बन गए थे। दोनों के बीच बातें होनी लगी थी। परिवार का भी घर आना-जाना शुरू हो गया था। दोनों के बीच 50 लाख से ज्यादा का लेन-देन भी हो गया था। अब महिला ने अपने पति के संग मिलकर उससे एक प्लॉट, मकान की मांग की। जिसे वह पूरी नहीं कर पा रहा था। जिसको लेकर वे उसे परेशान करने लगे थे। दोनों उसे धमकी भी देने लगे थे। उसके पास एक कॉल आई। जिसने खुद को जिला पार्षद बताया। इसके बाद धमकी भरे लहजे में कहा कि महिला ने जो कहा है, वह पूरा हो जाना चाहिए। उसकी प्रशासन में बहुत पकड़ है। इतना ही नहीं, उसके घर पर एक कार सवार दो लड़के भी आए थे। जिन्होंने धमकाते हुए कहा था कि उन्हें पार्षद ने भेजा है जो काम कहा है, वह हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें