फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉलोनाइजर को गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव सिवाह के कॉलोनाइजर को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी है। उसे मैसेज भेजा कि शाम छह बजे तक गोली मार दी जाएगी। पीड़ित ने आरोपी से उसका नाम, पता पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

गांव सिवाह निवासी रोहित ने बताया कि उसकी फ्लोरा चौक पर रोहित कॉलोनी है। उसके मोबाइल नंबर पर मंगलवार दोपहर दो बजे एक नंबर से मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि तुझे कल शाम छह बजे तक गोली मार देंगे। आरोपी ने लिखा था कि उसे सब पता है कि वह कहां रहता है, कहां जाता है, तू फ्लोरा चौक पर ही रहता है ना, वहीं पर गोली मारूंगा। उसने फोन मिलाया तो फोन नहीं उठाया। मैसेज पर नाम पता पूछने का प्रयास किया तो वह बार-बार धमकी देने लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें