फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निजी स्कूल संचालकों ने 134-ए की मांगी फीस, बैठक कर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल असंध रोड में जिला सीबीएसई स्कूल सहोदय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के लगभग 40 विद्यालय के प्रधानाचार्यो और निदेशकों ने भाग लिया। इसमें निजी स्कूल संचालकों ने 134-ए की फीस मांगी और बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य नए सत्र में विद्यालयों के समक्ष आ रही समस्याओं का निपटान करना था। इसकी अध्यक्षता हरियाणा यूनियन ऑफ स्कूल एजुकेशन के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मान ने की। सम्मेलन में विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। जैसे पहली कक्षा में प्रवेश की आयु, आरटीई अधिनियम के तहत प्रवेश विधि, पिछले वर्ष आरटीई छात्रों पर किए गए व्यय की प्रतिपूर्ति और एनसीईआरटी या गैर एनसीईआरटी पुस्तकों का चयन इत्यादि। उपरोक्त विषयों के अतिरिक्त अध्यक्ष विजेंद्र मान ने सीबीएसई से संबंधित अन्य जानकारियों से भी सभी को अवगत कराया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सोहन सिंह ने भी विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 134 ए के तहत स्कूल में दाखिला लेने वाले बच्चों की फीस सरकार द्वारा दी जानी थी, जो अभी तक भी स्कूलों को नहीं मिली है। अंत में जीजीएस स्कूल के निदेशक मनोज धमिजा ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें