फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धागा मिल में आग से नुकसान

Sun, 24 Nov 2013 12:11 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत की एक धागा मिल में भीषण आग की चपेट में आकर कच्चा-पक्का माल खाक हो गया और मशीनें भी कंडम हो गई। आग से मिल में भारी नुकसान की सूचना है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौकेे पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 12 घंटों बाद आग पर काबू पाया। शहर समेत आसपास के फायर कार्यालयों से भी करीब 50 गाड़ियाें को बुलाना पड़ा।
बबैल रोड स्थित एक धागा मिल में शनिवार तड़के करीब 3:15 बजे आग लग गई।

इस पर मजदूराें ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर आग कम होने के बजाय भड़क गई। इस पर उन्हाेंने मालिकाें को इसकी सूचना दे दी। मालिकाें की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास कर दिए।
विज्ञापन


मिल के डायरेक्टर मुकेश माटा ने बताया कि रात से मिल में काम चल रहा था। इसी दौरान एक मशीन में शार्ट सर्किट होने से लगातार चिंगारी निकलना शुरू हो गई। पास में ही काफी मात्रा मेें कच्चे और तैयार माल के बोरे पड़े हुए थे।

शार्ट सर्किट के कारण मशीन से निकल रही चिंगारी बोरों में जा पड़ी। मौके पर ही कम कर रहे मजदूरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाए।

मजदूरों ने आग लगने के तुरंत बाद संचालकाें को घटना के बार में सूचना दी। घटना का पता चलते ही संचालक भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान दमकल विभाग को भी घटना के बारे में सूचना दी गई।

बाहर से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड
मिल में लगी आग पर काबू पाने के लिए पानीपत दमकल विभाग को बाहर से गाड़ियां मंगवानी पड़ी। शहर के अलावा सोनीपत, करनाल, गन्नौर, एनएफएल, थर्मल और रिफाइनरी से गाड़ियां मंगाई। शहर समेत आसपास के अन्य कार्यालयों से पहुंची करीब 50 गाड़ियों से भीषण आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारियों की माने तो आग बहुत भीषण थी। समय के साथ-साथ भीषण होती गई।

मालिकों का करोड़ों के नुकसान का दावा
मिल में आग में लगने के मामले में डायरेक्टर मुकेश माटा ने बताया कि आग लगने से  कच्चा माल, पक्का माल और मशीनों पर चल रहे माल के अलावा मशीनरी और भवन जलकर नष्ट हो गया।

दो सौ लोगों को दे रही थी दाल-रोटी
धागा मिल पिछले 19 सालाें से दो सौ लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही थी। इस समय मिल में आग लगी उस समय कई मजदूरों की जान बच गई। मिल में लगी आग को देखकर सभी की सांसें फूली हुई थी। सभी की जान सलामत रहने पर मजदूरों ने भगवान का शुक्र अदा किया।
विज्ञापन


वर्जन
शनिवार तड़के करीब 3:15 बजे सूचना आई थी कि बबैल रोड स्थित जगदीश फर्निशिंग प्राइवेट लिमिटेड मिल में आग लग गई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। भीषण आग को देखते हुए आसपास के अन्य कार्यालयों से भी गाड़ियां मंगाई। करीब 12 घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
एसएस नरवाल, जिला अधिकारी, दमकम विभाग, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें